Lakhpati Didi Yojana Online Apply 2024, Eligibility, Documents and Benefits

Lakhpati Didi Yojana Online Apply: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में बताया कि मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए ‘लखपति दीदी योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत, अब तक एक करोड़ महिलाएं लखपति बन चुकी हैं, जो बहुत बड़ी उपलब्धि है। वित्त मंत्री ने कहा कि इस से महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। अब नया लक्ष्य है कि 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई जाएंगी। इस समय, 9 करोड़ महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं।

यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो और अधिक महिलाएं स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता की दिशा में और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकें। यदि आप भी महिला है और फ्री कौशल प्रशिक्षण देकर खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इस योजना का लाभ ले सकती है। हम इस आर्टिकल में आपको Lakhpati Didi Yojana 2024 के बारे में पूरी जानकारी दिए हुए है जिसमे आवेदन करने की प्रक्रिया, इसके लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़ क्या होनी चाहिए और अन्य जानकारी शामिल है।

Lakhpati Didi Yojana Kya Hai

लखपति दीदी योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जो महिलाओं को सशक्त बनाने का उद्देश्य रखती है। इस योजना के बाद, लगभग 9 करोड़ महिलाएं इसका लाभ उठा रही हैं और वे स्वयं सहायता समूहों में जुड़ रही हैं। इन समूहों में “आंगनवाड़ी दीदी”, “बैंक वाली दीदी”, और “दवा वाली दीदी” शामिल हैं। लखपति दीदी योजना कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सक्षम बनाने का मुख्य उपाय है। यह योजना महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण में शामिल होने और पैसा कमाने के लिए सामूहिक प्रयास में शामिल होने का मौका देती है। यह सिर्फ महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने का ही नहीं, बल्कि उन्हें अपना व्यापार शुरू करने के लिए भी प्रेरित करती है। स्वयं सहायता समूहों के साथ जुड़कर, महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं और तकनीकी क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने में सक्षम होती हैं।

यह भी पढ़ें:

लखपति दीदी योजना के अंतर्गत, महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य है कि महिलाएं अपने आत्मनिर्भरता की क्षमता को बढ़ाएं और उन्हें नए क्षेत्रों में काम करने का विशेष अवसर मिले। इसके तहत, महिलाओं को प्लंबिंग, ड्रोन के संचालन, और एलईडी बल्ब बनाना, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करना जैसे और कामों का सिखाया जा रहा है।

लखपति दीदी योजना के लाभ और उद्देश्य: Benefits and Objectives of Lakhpati Didi Scheme

यह प्रशिक्षण महिलाओं को नए और आधुनिक कौशलों से अवगत कराकर, उन्हें विभिन्न उद्योगों में सशक्त बनाने का माध्यम है। इससे महिलाएं अपने क्षेत्र में नेतृत्व और आत्मविश्वास के साथ उच्चतम स्तर पर पहुंच सकती हैं, जिससे उन्हें अपने करियर में और भी सफलता मिल सकती है।

  • लखपति दीदी योजना में महिलाओं को न केवल कौशल प्रशिक्षण मिलता है, बल्कि इससे उन्हें फाइनेंशियल सुरक्षा भी मिलती है। इस योजना के अंतर्गत, महिलाओं को किफायती बीमा कवरेज प्रदान की जाती है, जिससे उनकी फैमिली की सुरक्षा बढ़ती है।
  • इसके साथ ही, लखपति दीदी स्कीम में महिलाओं को माइक्रोक्रेडिट सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे वे स्मॉल लोन (Loan) प्राप्त कर सकती हैं। इससे उन्हें अपने व्यापार की शुरुआत के लिए आर्थिक सहारा मिलता है।
  • इस योजना में महिलाओं के स्किल डेवलपमेंट और वोकेशनल ट्रेनिंग पर भी ध्यान दिया जाता है। जो महिलाएं आंत्रप्रेन्योर बनने की सोच रही हैं, उन्हें बिजनेस स्टार्ट करने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है।
  • इस योजना के तहत, महिलाओं को सेविंग्स (बचत) के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसके लिए उन्हें इंसेटिव्स भी मिलते हैं, जो उन्हें और भी बेहतरीन तरीके से अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करने में मदद करते हैं।
  • इसके तहत, योग्य महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए सरकार 1-5 लाख रुपये की बिना ब्याज के आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
  • यह योजना भारत सरकार द्वारा चलायी गयी है लेकिन अभी तक पुरे राज्य में लागु नहीं हुआ है। जिन राज्यों में शरू हुआ है वह राज्य राजस्थान, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और अन्य राज्य है।

लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता: Eligibility for Lakhpati Didi Scheme

  • योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्ति को महिला होना चाहिए।
  • आवेदक को भारतीय नागरिकता होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।
  • आवेदक की आय की सीमा निर्धारित प्रति वर्ष के अनुसार होनी चाहिए।
  • आवेदक को योजना के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा।
  • आवेदक की आय की स्थिति या विशेष परिस्थितियों की आधारित योजना की नीतियों को पूरा करना चाहिए।
  • अगर महिला की सालाना आय 3 लाख रुपये से ज्‍यादा है तो इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
Lakhpati Didi Yojana Online Apply 2024, Eligibility, Documents and Benefits
Lakhpati Didi Yojana Online Apply, Budget 2024-25

लखपति दीदी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़: Documents required for Lakhpati Didi Scheme

लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ की आवश्यकता होगी:

  1. निवास प्रमाण पत्र
  2. आधार कार्ड
  3.  पैन कार्ड
  4. बैंक खाते का विवरण
  5. आय प्रमाण पत्र
  6. ईमेल आईडी
  7. चालू मोबाइल नंबर
  8. पासपोर्ट साइज फोटो

लखपति दीदी योजना का आवेदन करने का प्रक्रिया 

लाखपति दीदी योजना के लिए आवेदन करने के लिए, सबसे पहले भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और वहां “लाखपति दीदी योजना” टैब पर क्लिक करें। फिर आपको “ऑनलाइन आवेदन करें” वाले ऑप्शन पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी भरनी होगी। इसमें आपसे आपके बारे में कुछ सामान्य जानकारी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, और बैंक खाता आदि की डिटेल्स मांगी जाएगी। इसके बाद, अपना आवेदन सबमिट करें।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

इसके अलावा, आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए, आपको अपने क्षेत्र के संबंधित सरकारी कार्यालय जाना होगा और वहां आवश्यक दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता पासबुक, और स्वयं सहायता समूह का सदस्यता प्रमाण पत्र जमा करना होगा। इसके बाद, आपका आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।

इस प्रक्रिया से आप लाखपति दीदी योजना का लाभ उठा सकते हैं और इसके लिए सरकारी तरीके से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Related Keywords: Lakhpati didi yojana registration, Lakhpati didi yojana in hindi, lakhpati didi yojana kya h

Leave a Comment