6G Launch Date In India: भारत में 6G नेटवर्क कब होगा लॉन्च? जानें

6G Launch Date: 5G के बाद अब भारत में 6G की तैयारी हो गई है। भारत में 6G नेटवर्क का ट्रायल शुरू हो गया है। भारत भी 6G पर काम कर रहा है, जो जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। 5G नेटवर्क पूरी दुनिया में काफी फैल गया है, और कई देशों ने 6G की तैयारी शुरू कर दी है। 6G का ट्रायल जापान करने वाला है। 6G के लिए जापान ने घरेलू टेक्नोलॉजी बेस और नेटवर्क बनाना शुरू कर दिया है। आईये जानते है भारत में 6G कब शुरू होने वाला है।

अब 6G की शुरुआत 

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में दूरसंचार उभरते क्षेत्र के रूप में काफी सुधार हुआ है। उनका कहना था कि भारत तकनीक में दुनिया का हिस्सा है। दूरसंचार विभाग ने अगली जनरेशन की वायरलेस तकनीक में नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत 6G एलायंस को शुरू किया है। भारत 6G एलायंस (B6GA) एक सहयोगी प्लेटफॉर्म है जिसमें निजी और सरकारी कंपनियां, शिक्षक, अनुसंधान संस्थान और मानक विकास संगठन शामिल हैं। भारत में मोबाइल सेवाओं में बदलाव देखा गया है, जो 2G से 3G, 4G से 5G और अब 6G है।

PM मोदी ने कहा 6G में दुनिया को लीड करेगा भारत

भारतीय मोबाइल कांग्रेस (IMC) शुक्रवार 27 अक्टूबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने इसका उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा “जब मैं कोई बात कहता हूं तो वह किसी गारंटी से कम नहीं होती”। एक समय  2G का  समय क्या था अब हमारे समय में 4G और 5G का विस्तार हुआ है, लेकिन अभी भी कोई कमी नहीं है। मुझे लगता है कि भारत 6G में विश्व का नेतृत्व करेगा।

6G Launch Date: भारत में 6G नेटवर्क कब होगा लॉन्च? जानें
6G Launch Date, India Mobile Congress 2023

6G Launch Date: भारत में 6G नेटवर्क इस समय होगा लॉन्च

केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत 6G एलायंस की घोषणा की। साथ ही भारत 6जी एलायंस की वेबसाइट भी शुरू की गई। सरकार ने कहा कि भारत 6G अंतरराष्ट्रीय संगठन के साथ मिलकर काम करेगा। तकनीकी आवश्यकताओं से परे 6जी की व्यावसायिक और सामाजिक जरूरतों को समझना, इन जरूरतों पर आम सहमति बनाना और हाई-इंपैक्ट वाले खुले शोध और विकास (आरएंडडी) पहल को बढ़ावा देना इसका प्राथमिक उद्देश्य है। B6GA का लक्ष्य भारत में 6G टेक्नोलॉजी की डिजाइन, विकास और तैनाती करने वाले स्टार्टअप्स, कंपनियों और नियामक इको सिस्टम को एकजुट करना है।

6G Launch Date: भारत में 6G नेटवर्क कब होगा लॉन्च? जानें
6G Launch Date in India

6G वायरलेस ब्रॉडबैंड तकनीक के भारत में आगमन की तैयारी कर रहा है, जो 2030 तक शुरू होने की उम्मीद है। 6G नेटवर्क 100 जीबीपीएस तक डेटा स्पीड प्रदान करेगा, जो 5G से लगभग 100 गुना तेज होगा और नेटवर्क कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। 6G के साथ प्रयोगकर्ताओं को 1TB प्रति सेकेंड की स्पीड मिलने का अनुमान है।

5G कब हुआ था लॉन्च

अक्टूबर 2022 में भारत में हाई-स्पीड 5G सेवा का लॉन्च हुआ था, साथ ही टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर ने इस सेवा को शुरू किया। अगस्त 2022 में सरकार ने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर को स्पेक्ट्रम आवंटन पत्र भेजा और कहा कि वे देश में 5G सेवाओं के रोलआउट के लिए तैयार रहें। 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में दूरसंचार विभाग ने 1.50 लाख करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त कीं थीं। उच्च टेक्नोलॉजिकल उपयोग से दूरसंचार क्षेत्र लगातार विकसित हो रहा है। यह वायरलाइन से मोबाइल सेवाओं में बदलाव देखा है।

Nokia और Ericsson ने दिखाई 6G सेंसर टेक्नोलॉजी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शुक्रवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 6जी सेंसर टेक्नोलॉजी को देखा।नोकिया के आरएंडडी निदेशक पोनी कृष्णामूर्ति ने कहा कि सभी नेटवर्क सेंसर 6 जी तकनीक से काम करेंगे। यह पियानो की तरह बजेगा। सेंसर पहले किसी भी जीव को महसूस करेगा और उसके बारे में सूचना देगा। उनका कहना था कि अगर आप कार से कहीं जा रहे हैं और रास्ते में पत्थर गिर जाए तो कार में लगे 6 जी डिवाइस में पहले से ही सूचना मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें:

Gruha Laxmi Guarantee Yojana: राजस्थान में महिलाओं को मिलेंगे ₹10,000 प्रतिवर्ष

PM Awas Yojana Gramin List: योजना के तहत खाते में आ रहे है ₹120000 देखें लिस्ट

6 thoughts on “6G Launch Date In India: भारत में 6G नेटवर्क कब होगा लॉन्च? जानें”

Leave a Comment