Mahtari Vandana Yojana cg state gov in: ऑनलाइन अप्लाई, पात्रता और आवश्यक दस्तावेज जानें

Mahtari Vandana Yojana cg state gov in: छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की शुरुआत की है जो राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना के अंतर्गत, विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए मिलेंगे, जो उनके सीधे बैंक खाते में भेजे जाएंगे। यह योजना छत्तीसगढ़ राज्य भर में लागू होगी ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इसका लाभ मिल सके। आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। यदि आप भी इस Mahtari Vandana Yojana का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको पात्रता के अनुसार कुछ आवश्यक दस्तावेजों  के साथ आवेदन करना होगा जिसकी पूरी जानकारी इस लेख में दी गयी है। Mahtari Vandana Yojana cg state gov in लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलेगी।

Mahtari Vandana Yojana cg state gov in

Chhattisgarh सरकार ने राज्य की महिलाओं के आत्मनिर्भर और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए महतारी वंदन योजना को 1 मार्च 2024 से शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के अंतर्गत, राज्य की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे सालाना उन्हें 12,000 रुपए का लाभ मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू हो गयी है और आवेदन की आखिरी तारीख 20 फरवरी है। इसके बाद, 21 फरवरी को छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना की सूची जारी की जाएगी और 1 मार्च को योजना का लाभ उठाने योग्य महिलाओं को स्वीकृति पत्र दिया जाएगा। स्वीकृति पत्र प्राप्त करने के बाद, 8 मार्च को महिलाओं के खाते में ₹1000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

यह योजना विवाहित, तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को लाभ प्रदान करेगी और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का प्रयास है। आवेदन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा है, जो 5 फरवरी से शुरू हो गयी है। अगर आप भी इस योजना के लिए पत्र है तो आवेदन कर सकते है जिसकी विस्तार पूर्वक जानकारी इस लेख में दी गयी है और साथ में क्विक लिंक भी प्रदान किये है जंहा से आप आसानी से online apply कर सकते है।

CG Mahtari Vandana Yojana का उद्देश्य

महतारी वंदन योजना का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य की कमजोर और गरीब महिलाओं के आर्थिक स्तिथि और स्वास्थ्य-पोषण को सुधारना है। इस योजना के अंतर्गत, हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे उनका आर्थिक स्थिति मजबूत होगा। यह योजना विवाहित, तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को समान रूप से लाभ प्रदान करेगी। इसके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके स्वास्थ्य-पोषण को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ के लाभ एवं विशेषताएं: Benefits and features of CG Mahtari Vandana Yojana

  • हर महीने 1000 रुपए की वित्तीय सहायता प्राप्त होगी।
  • सालाना 12,000 रुपए का लाभ मिलेगा।
  • योजना का लाभ विवाहित, तलाकशुदा, और विधवा महिलाओं को मिलेगा।
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा होगी।
  • योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायता मिलेगी।
  • यह योजना महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी।
  • महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार होगा।
  • यह योजना महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाएगी।

महतारी वंदन योजना आवेदन के लिए पात्रता: Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana Eligibility

  • योजना के लाभ के लिए, महिला को छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • लाभ लेने वाली महिला का कोई भी परिवार का सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला की उम्र 1 जनवरी 2024 को 21 साल से कम नहीं होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 60 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • विवाहित महिला के साथ साथ, तलाकशुदा, विधवा, और परित्यक्ता महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र होंगी।
  • आयकर दाता और सरकारी नौकरी वाले लाभार्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • महिला का बैंक खाता होना चाहिए, जो आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
Mahtari Vandana Yojana cg state gov in: ऑनलाइन अप्लाई, पात्रता और आवश्यक दस्तावेज जानें
Mahtari Vandana Yojana cg state gov in: Homepage

महतारी वंदन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज: CG State Mahtari Vandan Yojana Documents 

Mahtari Vandan Yojana के online Registration के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी जो निम्नलिखित है:

  1. निवास प्रमाण पत्र
  2. राशन कार्ड
  3. आधार कार्ड
  4. पैन कार्ड
  5. जन्म प्रमाण पत्र
  6. मतदाता पहचान पत्र
  7. विवाह का प्रमाण पत्र
  8. परित्याक्ता/तलाकशुदा प्रमाण पत्र
  9. पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  10. पासपोर्ट साइज फोटो
  11. चालू मोबाइल नंबर
  12. बैंक पासबुक (आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए)

महतारी वंदन योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें: Mahtari Vandana Yojana Online Form

छत्तीसगढ़ राज्य के पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकती है जो महतारी वंदन योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

Mahtari Vandana Yojana cg state gov in: ऑनलाइन अप्लाई, पात्रता और आवश्यक दस्तावेज जानें
Mahtari Vandana Yojana cg state gov in: Login Page
  • महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर हितग्राही लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • लाभार्थी लॉगिन पेज पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें।
  • ओटीपी भेजें के ऑप्शन पर क्लिक करें और ओटीपी प्राप्त करें।
  • प्राप्त ओटीपी और कैप्चा कोड डालकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र खुलेगा, जिसमें आवेदिका की जानकारी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में, सहमति देने के लिए टिक लगाएं और सबमिट पर क्लिक करें।
  • सबमिट करने के बाद, आपको आवेदन संख्या प्राप्त होगी जिसके माध्यम से आप अपने आवेदन की स्थिति जान सकते हैं।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया: Mahtari Vandan Yojana Online Application Process

  • महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर ‘आवेदन पत्र’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म खुलने पर डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करें और फॉर्म को प्रिंट करें।
  • आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें जैसे नाम, पति का नाम, जन्म तिथि, आधार कार्ड संख्या, बैंक खाता संख्या आदि।
  • आवेदन फॉर्म में मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को संलग्न करें।
  • फोटो लगाकर और हस्ताक्षर करके आवेदन फॉर्म को आंगनबाड़ी केंद्र या ग्राम पंचायत या नगरी निकाय या महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जमा करें।
  • इसके बाद आपको आवेदन की रसीद प्राप्त होगी अपने पास सुरक्षित रखें।
महतारी वंदन योजना फॉर्म pdf – Mahtari Vandana Yojana cg state gov in
PDF Form Download  Click here 
Shpath Patra Download  Click here 
Miss Mahtarivandan cgstate gov in
Apply Click here 
Home Click here

2 thoughts on “Mahtari Vandana Yojana cg state gov in: ऑनलाइन अप्लाई, पात्रता और आवश्यक दस्तावेज जानें”

Leave a Comment